PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back लाइफस्‍टाईल सेहत अब चमत्कारिक दवा केजी-5 से होगा कैंसर का खात्मा

अब चमत्कारिक दवा केजी-5 से होगा कैंसर का खात्मा

  • PDF

लंदन । वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए जानलेवा कैंसर बीमारी के लिए चमत्कारिक दवा ईजाद करने का दावा किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह चमत्कारिक दवा कैंसर कोशिका को आत्महत्या करने पर मजबूर कर देगी। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के वैज्ञानिकों ने कहा है कि केजी5 नामक दवा कैंसर कोशिका को मार देगी और ट्यूमर को बढ़ऩे से रोक देगी। नेचर मेडिसीन जर्नल में छपी खबर के मुताबिक केजी5 ट्यूमर में गुणात्मक बढ़़ोतरी को रोक देगी और कैंसर कोशिका को अपने आप में ही मरने के लिए मजबूर कर देगी। यह मूल दवा लाखों रोगियों में उम्मीद की किरण है जो खतरनाक ट्यूमर के कारण मौत से लड़ रहे हैं। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो पांच साल से भी कम समय में यह दवा कैंसर बीमारी के इलाज में क्रांतिकारी बदलाव ला देगी। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस दवा के बेहद मामूली साइड इफेक्ट होंगे। प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर डेविड चेरिश ने बताया कि यह दवा प्रसारण के काम को तुरंत बंद कर देगी और जानलेवा कोशिकाओं को मरने के लिए विवश कर देगी जिसके बाद ट्यूमर कोशिका गुणण नहीं हो पाएगी। वैज्ञानिकों ने पैनक्रिअटिक, ब्रेस्ट और किडनी कैंसर में इस दवा के प्रभाव को साबित किया है और उम्मीद है कि हर तरह के कैंसर में इसके सकारात्मक प्रभाव होंगे। वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्तमान में जो कैंसर के इलाज के लिए पद्धति विकसित है, उससे पूरी तरह भिन्न है यह दवा। यह दवा कैंसर को बढ़ावा देने वाले खतरनाक प्रोटीन की पूरी संरचना को बदल देती है। इस प्रोटीन का नाम आरएएफ है। इस प्रोटीन को लेकर लंबे समय से अध्ययन जारी है लेकिन कोशिका विभाजन से लेकर इसके प्रसारण तक में इसकी भूमिका बेहद जटिल है। केजी5 आरएएफ की पूरी गतिविधि को ही बंद कर देती है।

Inline article positioning by Inline Module.