व्यायाम हमें पुरानी बीमारियों से दूर रखने का सबसे कारगर साधन है। इसके साथ ही यह हमें बीमारियों के इलाज पर होने वाले खर्च से 80 फीसदी तक बचाता है
सिडनी। अगर पुरानी बीमारियों को खुद से दूर रखना चाहते हैं तो वर्जिश करने की आदत अपना लीजिए । वैज्ञानिकों का मानना है कि पुरानी बीमारियों से दुनिया भर में सबसे अधिक मौत होती हैं। एडिथ क्राउन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एक्सरसाइज बायोमेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्रोफे सर रॉबर्ट न्यूटन ने कहा कि मोटापा हमें इस बात का संकेत देता है कि हमारा शरीर आने वाले समय में अनेक बीमारियों का घर बनने वाला है। खराब फिटनेस इन दिनों मौत का कारण बन रही है। वजन अधिक होना खराब बात नहीं, लेकिन इसके रहते अगर हम फिट नहीं हैं तो हमारे लिए यह बेहद खतरनाक है।
व्यायाम हमें पुरानी बीमारियों से दूर रखने का सबसे कारगर साधन है। इसके साथ ही यह हमें बीमारियों के इलाज पर होने वाले खर्च से 80 फीसदी तक बचाता है। हमें इस बात को समझने की जरूरत है कि अगर कोई इनसान कम वजन का है और फिट नहीं है तो उसके बीमारियों से ग्रसित होने की उतनी ही आशंका है, जितनी कि एक मोटे व्यक्ति की होती है।
पुरानी बीमारियों को दूर रखती है वर्जिश
Inline article positioning by Inline Module.


