PRATAHKAL GROUP:- 3 STATES - 6 EDITIONS :- UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-UDAIPUR SAYANKAL

सेहत

योगा फॉर सेक्स

  • PDF

सेक्स लाइफ को रोमांचक बनाने के लिये नए-नए एक्सपेरिमेंट करना जरूरी है. यह भी देखा गया है कि योगा के द्वारा भी सेक्स क्षमता बढ़ाई जा सकती है. इससे शारीरिक लाभ तो होगा ही सेक्स क्षमता में भी इजाफा होगा. यहां हम आपको दे रहे हैं सेक्सुअल पावर बढ़ाने के लिये कुछ खास एक्सरसाईज-

1. कैमल पोज-
घुटने मोड़ कर बैठे. पैरों में 6 से 7 इंच की दूरी हो. हल्के से उठें. सांस लें. हाथों को पीछे की ओर ले जाकर एड़ियों पर रखे. सीना सामने की ओर निकला हो. हिप्स व कमर को भी सामने की ओर स्ट्रेच करें. नजर ऊपर की ओर हो. 10 से 15 सेकंड बाद सांस छोड़ दें.

अपनी कमर पर फिर से डालिए नजर

  • PDF

मोटापे का फॉर्म्युला बदला, कमर पर डालिए नजर.... नई दिल्ली ।। अगर आपकी कमर का साइज हिप से बाहर हो रहा है और फिर भी आप यह सोचकर खुशफहमी में हैं कि शरीर के बाकी हिस्से अंडर कंट्रोल हैं तो दोबारा सोचिए, क्योंकि मोटापे का दायरा बढ़ गया है। इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के जर्नल में छपी नई गाइडलाइंस अब लागू हो गई हैं। इसके मुताबिक भारतीयों के ओवर वेट और मोटापे से ग्रस्त होने का पैमाना बदल गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक्सपर्ट्स की मदद से जो गाइडलाइंस बनाई हैं, उनके मुताबिक अब डॉक्टर ऐसे व्यक्ति को भी मोटापे का शिकार मानेंगे, जिसका बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) तो ठीक हो, लेकिन हिप-वेस्ट मेजरमेंट गड़बड़ हो यानी वह ट्रंकल ओबेसिटी (शरीर के बाकी हिस्सों के मुकाबले पेट का साइज बढ़ा होना) से पीड़ित हो।

ब्रिटेन के लोग सबसे ज्यादा मोटापे के शिकार

  • PDF

ब्रिटेन में लोगों का स्वास्थ्य इतना ज्यादा खराब है कि वहां कीएक चौथाई आबादी मोटापे का शिकार है । आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा भी हो गई है। नए आंकड़़ों में दावा किया गया है कि बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के हिसाब से एक चौथाई आबादी मोटी है लेकिन अधिकतर लोग इस बात से इनकार करते हैं कि उनका वजन उनकी सेहत पर भारी पड़ रहा है। केवल छह फीसदी लोग मानते हैं कि उनकी समस्या मोटापे की श्रेणी में आती है। 2065 लोगों पर कराए गए नेशनल स्लिमिंग सर्वे के अनुसार तीन चौथाई लोग अधिक बीएमआई को नजरअंदाज करते हैं। बीएमआई एक पैमाना है जो वजन और लंबाई की तुलना करता है और उसी के आधार पर तय होता है कि लोगों का वजन अधिक है या नहीं। यदि बीएमआई 25 से 30 के बीच में है तो वे मोटापे से पहले की स्टेज में हैं और यदि 30 से अधिक है तो वे मोटे हैं।

स्तनपान और प्रसवोपरान्त स्तन इन्फैक्शन

  • PDF

प्रसव के कितनी देर बाद से स्तनपान शुरू करवाना चाहिए?
स्वभाविक प्रसव के कम से कम आधे घन्टे के बाद स्तनपान शुरू करना चाहिए और सिजेरियन सैक्शन के चार घन्टे के बाद।
कितनी बार स्तनपान कराना चाहिए?
दिन के समय दोनों स्तनों से कम से कम 10-15 मिनट तक हर दो या ती घन्टे के बाद कराना चाहिए।

दिन में हो सकता है कि आपको बच्चे को जगाना पड़े (डॉयपर बदलने या बच्चे को सीधा करने अथवा उस से बातें करने से बच्चे को जगाने में मदद मिलती है) ताकि आप को रातें आराम से गुजरें। जब बच्चे की पोषण परक जरूरतें दिन के समय ठीक से पूरी हो जाती हैं तो फिर वह रात को बार बार नहीं जगता। कभी कभी ऐसा भी होता है कि आप के स्तन रात को भर जाते हैं और शिशु सो रहा होता है, आप चाहते हैं कि उसे जगाकर दूध पिला दें। जैसे जैसे बच्चा बड़ा होता है, दूध पिलाने की अवधि बढ़ती जाती है।