Hindi News
Hindi Newspaper
Hindi News India
India News
Newspapers India
Rajasthan News |
|
विधानसभा में अब तक २६४ विधायक हो चुके हैं, निलंबित |
|
|
|
घोटे की सदस्यता की गयी थी रद्द आर.बी.यादव मुंबई, ११ नवंबर। विधानसभा के सभागृह में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी को झापड़ मारने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के ४ सदस्यों के निलंबन पर कु छ लोग हाय तौबा मचा रहे हैं, जबकि अब तक इसी सदन में २६४ विधायक निलंबित हो चुके हैं। १९६४ में इसी सभागृह में जावुवंत राव घोटे नामक विधायक तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष को वेपर वेट खींचकर मारा था। उस समय तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष ने घोटे की सदस्यता ही रद्द कर दी थी। इस समय आजमी के मारने पर निलंबित विधायकों के ४ वर्ष की सजा को कुछ लोग अधिक बता रहे हंै, जबकि घोटे की सदस्यता रद्द किए जाने को अनुशासन के चश्मे से देखा गया था। कानून के मंदिर में विधायकों से गाली गलौज, मारपीट की अपेक्षा आम जनता नहीं करती। हालांकि आजमी पर हुए हमले की भी मनसे को छोड़कर सभी ने तीव्र निंदा की है, जिससे 'गिरे तो भी टांग ऊपर' की तर्ज पर मनसे ने माफी भी मांगी है। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा में संयुक्त महाराष्ट्र समिति व संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के २० सदस्यों को सर्वप्रथम निलंबित किया गया था। इसके बाद १९६७ में संयुक्त महाराष्ट्र समिति के ४३ सदस्यों को महाजन समिति की रिपोर्ट जलाने और मंत्रियों का इस्तीफा मांगने के लिए निलंबित किया गया था। हालांकि यह प्रश्न महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा प्रश्र से जुड़ा हुआ था , लिहाजा निलंबन की अवधि बहुत कम थी। १९७७ में शेकाप के २७ विधायकों के अभाव पर सकरात्मक उपाय योजना की मांग करने पर की गयी थी। इसी प्रकार १९७४ में शेकाप के १७ विधायकों को जीवनावश्यक वस्तुओं व राकेल की आपूर्ति सही तरीके से न होने पर विरोध करने के कारण की गयी थी। यहां तक शिवसेना में रहने पर छगन भुजबल को सभागृह में बैनर फहराने पर दो दिनों के लिए निलंबित किया जा चुका है। १९९१ में विधानसभा अध्यक्ष के साथ धक्का मुक्की करने के जुर्म में शिवसेना के सूर्यकांत म्हाडिक, कालिदास कोलंबकर व मारुति शिंदे को निलंबित किया गया था। १९९५ में युति सरकार के शासन काल में विधानसभा अध्यक्ष दत्ताजी नलावड़े ने राजदंड ले जाने के जुर्म में कांग्रेस विधायक रामभाऊ मोघे का निलंबन किया था। इसी प्रकार युति सरकार की शव यात्रा निकालने पर तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष नलावड़े ने कई कांग्रेसी विधायकों को निलंबित किया । था।।
|
Hindi News, India News, India Hindi Newspaper, News from India, Job News, Political News, Social News, Crime News, Cricket News, Film news, Career News, Product News, National and International News, Events, India Culture, Rajasthan Culture, India Destination Information, Hindi information, news Souece, Credible News, Hot News India, Hindi Newspaper
|
|
| Advertisements |
|
 |
|
| Advertisements |
|
 |
|
|
|