Hindi News
Hindi Newspaper
Hindi News India
India News
Newspapers India
Rajasthan News |
|
आगामी मेयर का चुनाव रस्साकशी भरा रहेगा |
|
|
|
मुंबई, ११ नवंबर। मुंबई के मेयर चुनाव के लिए अभी से रस्साकशी शुरू हो गयी है। नगरसेवकों की संख्या के खेल में सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष की संख्या में फर्क आने के कारण दोनों पार्टियों के नेताओं ने कमर कसना शुरू कर दी है। इस बार मेयर के चुनाव में समाजवादी पार्टी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। मेयर के चुनाव इस माह के अंत तक आयोजित होंगे। पालिका में २२७ नगरसेवक हैं, उसमें सत्ताधारी पार्टी शिवसेना के ८४, भाजपा के २८, अरुण गवली की अखिल भारतीय सेना के दो नगरसेवकों को मिलाकर कांग्रेस के कुल ७९, एनसीपी के १४, मनसे के ६, आरपीआई के तीन और बीएमसी का एक नगरसेवक मिलाकर १०३ नगरसेवक हैं। पिछले वर्ष मेयर के चुनाव में तटस्थ रहने वाली सपा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। समाजवादी पार्टी की संख्या(७) जोड़ें तो विपक्ष की संख्या ११० तक पहुंच जाती है, जबकि शिवसेना के दो नगरसेवकों को अयोग्य ठहराया गया है। जो अभी भी अदालत में विचाराधीन है। मेयर के चुनाव में दोनों के भाग लेने की संभावना कम ही है। समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मेयर के चुनाव से किसे मत देना है विचार करेगी। दूसरी ओर विपक्ष नेता राजहंस सिंह का दावा है कि इस बार आघाड़ी पार्टी का ही मेयर होगा। इस हेतु जोड़तोड़ चल रहा है। उनका कहना है कि इस पर अभी खुलासा करना सही नहीं, परंतु इतना जरूर है कि इस बार मेयर हमारा ही होगा। जानकारों का कहना है कि इस समय मेयर के चुनाव में भारी सौदे बाजी होने की पूरी संभावना है। क्योंकि विपक्ष और सत्ताधारी पार्टी की संख्या में अंतर कम ही है।
|
Hindi News, India News, India Hindi Newspaper, News from India, Job News, Political News, Social News, Crime News, Cricket News, Film news, Career News, Product News, National and International News, Events, India Culture, Rajasthan Culture, India Destination Information, Hindi information, news Souece, Credible News, Hot News India, Hindi Newspaper
|
|
| Advertisements |
|
 |
|
| Advertisements |
|
 |
|
|
|