Hindi News
Hindi Newspaper
Hindi News India
India News
Newspapers India
Rajasthan News |
|
ठाणे-नवी मुंबई में टल सकती है बिजली कटौती |
|
|
|
मुंबई, ११ नवंबर। महाराष्ट्र राज्य विद्युत नियामक आयोग ने शहरों में बिजली कटौती न करने का नया प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत इन शहरों में रिलायबिलिटी चार्ज वसूला जाएगा और उसी पैसे से अतिरिक्त बिजली खरीदे जाने की योजना भी आयोग ने बनायी है। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य विद्युत नियामक आयोग ने शहरों को बिजली कटौती मुक्त बनाने की दिशा में यह प्रस्ताव बनाया है। हालांकि आयोग के इस फैसले का जगह-जगह जोरदार विरोध किया जा रहा है। नासिक के ग्राहकों ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है और तर्क दिया है कि नियमित बिजली की आपूर्ति करना विद्युत कंपनियों की जिम्मेदारी है । लेकिन शहरी ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती जारी है, जो विद्युत कंपनियों की निष्क्रियता का ही नतीजा है। इन ग्राहकों ने कहा कि आयोग ग्राहकों की बजाय विद्युत कंपनियों के हितों को देख रहा है। इस बीच आयोग ने ठाणे व नवी मुंबई को ही बिजली कटौती से मुक्त किए जाने का प्रस्ताव बनाया है। आयोग के प्रस्ताव के मुताबिक रिलायबिलिटी चार्ज के रूप में नए प्रस्ताव के तहत औरंगाबाद में ६३ पैसे, अमरावती में ५७ पैसे, नागपुर में ४० पैसे प्रति युनिट बिजली महंगी होगी। पुणे में ३०० युनिट तक रिलायबिलिटी चार्ज वसूल नहीं किया जाता है।
|
Hindi News, India News, India Hindi Newspaper, News from India, Job News, Political News, Social News, Crime News, Cricket News, Film news, Career News, Product News, National and International News, Events, India Culture, Rajasthan Culture, India Destination Information, Hindi information, news Souece, Credible News, Hot News India, Hindi Newspaper
|
|
| Advertisements |
|
 |
|
| Advertisements |
|
 |
|
|
|