Hindi News
Hindi Newspaper
Hindi News India
India News
Newspapers India
Rajasthan News |
प्रात:काल का आंकलन सही निकला बोईसर, ११ नवंबर। राजस्थान के निकाय चुनावों में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच 'प्रात:काल'एक बार पुन: प्रवासियों के लिए सच्चा साबित हुआ। पालिका चुनाव के तहत मेवाड़ संभाग की आमेट नगर पालिका मेें चेयरमैन पद हेतु कई दावेदारों ने नगर से जयपुर तक अपनी-अपनी गोटियां बिठाने के प्रयास किए ,लेकिन हुआ वहीं जो ८ नवंबर के अंक में 'प्रात:काल' द्वारा आंकलन किया गया। 'प्रात:काल' समय-समय पर सत्य प्रकाशन से प्रवासियों को रूबरू करवाता आ रहा है उसी कड़ी में बुधवार का दिन भी जुड़ गया है। बुधवार को निकाय चुनाव के अंतिम दिन तक दोनों प्रमुख पार्टियों ने चेयरमैन दावेदार के पत्ते नहीं खोले व अंतिम समय पर कांग्रेस ने अरविंद कुमार गेलड़ा व भाजपा ने यशवंत कुमार चोरडिया को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर जुलूस के साथ पर्चा दाखिल करवाया। आमेट पालिका चुनाव में चेयरमैन पद हेतु ७ व २० वार्ड पार्षद पद हेतु ५६ प्रत्याशी मैदान में हैं । ज्ञात रहे कि ८ नवंबर को 'गेलड़ा-चोरडिया के नाम लग सकती अंतिम मुहर' शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर 'प्रात:काल' ने मुंबई में बसे प्रवासियों को रूबरू करवाया था। बुधवार को हालांकि दोनों प्रमुख दलों में असंतुष्टों के बादल नहीं छटें, कई दावेदारों ने भी निर्दलीय पर्चा दाखिल किया। जिनका भी 'प्रात:काल' द्वारा पूर्व में उल्लेख किया गया। बुधवार को आमेट तहसील कार्यालय पर चेयरमैन के दावेदारों सहित वार्ड उम्मीदवारों $का मेला लगा रहा। अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा भाजपा के पूर्व चेयरमैन डालचंद कोठारी, युवा इंका नेता कै लाश मेवाड़ा, पूर्व पालिकाध्यक्ष चम्पालाल मेवाड़ा ने भी निर्दलीय पर्चा दाखिल कर दोनों दलों को सोचने पर मजबूर कर दिया। पर्चा दाखिल करते समय पूर्व सिंचाई राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह राठौड़, पालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र लौहार, नगर अध्यक्ष धर्मचंद खाव्या, भाजपा की तरफ से कुंभलगढ़ विधायक गणेश सिंह परमार, इंकोनेता कमलेश शर्मा, ललित गेलड़ा ने कांग्रेस की तरफ से उपस्थिति दर्ज कराई।
|
Hindi News, India News, India Hindi Newspaper, News from India, Job News, Political News, Social News, Crime News, Cricket News, Film news, Career News, Product News, National and International News, Events, India Culture, Rajasthan Culture, India Destination Information, Hindi information, news Souece, Credible News, Hot News India, Hindi Newspaper
|
|
| Advertisements |
|
 |
|
| Advertisements |
|
 |
|
|
|