|
नवाब मलिक हो सकते हैं मुंबई राकांपा अध्यक्ष |
|
|
|
मुंबई, ११ नवंबर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में बड़े पैमाने पर फेर बदल किए जाने की चर्चा हो रही है। महाराष्ट्र की कमान राकांपा विजय सिंह मोहिते पाटील को और मुंबई राकांपा की कमान नवाब मलिक को सौंपी जा सकती है। बता दें कि विजय सिंह मोहिते पाटील उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं और इस बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। इसलिए उन्हें सम्मानजनक पद देने की चर्चा हो रही है। मंत्रिमंडल में स्थान न मिलने के कारण उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद सौंपा जा सकता है। वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष आर आर पाटील और मुंबई राकांपा अध्यक्ष सचिन अहिर को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। इसी लिए नवाब मलिक को मुंबई राकांपा अध्यक्ष पद देकर राकांपा अल्पसंख्यकों को संतुष्ट करना चाहती है।
|