मुंबई, ११ नवंबर। समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी ने आखिर मराठी सीखने का निर्णय लिया है। इसके लिए आजमी ने एक शिक्षक भी नियुक्त किया है। लेकिन सपा से जुड़े मराठी नेताओं ने आजमी पर अब तक जानबूझ कर मराठी न सीखने का आरोप लगाया है। पूर्व सपा उपप्रदेशाध्यक्ष रमेश जोशी ने बताया कि आजमी को मराठी से कुछ लेना देना नहीं है। वे हमेशा धर्म के नाम पर संकुचित राजनीति करते हैं। इसी प्रकार का आरोप पूर्व सपा पदाधिकारी नवाब मलिक, हुसैन दलवई, सुनील गणाचार्य ने लगाया है। सुनील गणाचार्य ने कहा कि महज दिखाने के लिए आजमी मराठी चेहरे नजदी$क करते हैं, बाद में उन्हें किसी न किसी बहाने पार्टी में उनकी हालत खराब कर दी जाती है।
|