6 देशों ईरान की तेल सप्लाई रोकी
तेहरान। ईरान और पश्चिमी देशों के बीच तनाव ने बुधवार को एक नया मोड़ ले लिया। ईरान ने यूरोपियन यूनियन के 6 देशों को तेल की सप्लाई बंद कर दी है। वहीं ईरान के सरकारी टेलिविजन ने दावा किया कि तेहरान ने नए यूरेनियम से बने सेंट्रिफ्यूज और परमाणु संयत्र के लिए ईंधन की प्लेट बनाकर अपने परमाणु कार्यक्रम को काफी आगे बढ़ा लिया है। कई देशों में इस्राइली राजनयिकों को निशाना बनाने की कथित साजिश का खुलासा होने के बाद से ईरान को लेकर तनाव बढ़ गया है। तेहरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम की उपलब्धियों का एलान कर दिया है। ईरान द्वारा परमाणु कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाए जाने और छह देशों की तेल सप्लाई रोक दिए जाने की खबर पर अमेरिका भड़क गया है। अमेरिका ने दुनिया के तमाम देशों से अपील की है कि तेहरान के साथ किसी तरह का संबंध न रखें। अमेरिका के मुताबिक तेहरान को अकेले छोडऩे की नीति पर अमल करें।
ईरान ने दिखाए तेवर
Inline article positioning by Inline Module.


