PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back समाचार अंतरराष्ट्रीय बर्फबारी के कारण 1200 उड़ानें रद्द

बर्फबारी के कारण 1200 उड़ानें रद्द

  • PDF
  • Prev
  • 1 of 2
  • Next

लंदन। भारी बर्फबारी और खराब मौसम की चेतावनी के बीच लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे ने रविवार को अपनी 30 फीसदी उड़ानों को रद्द कर दिया। हालांकि भारत जाने वाली किसी भी उड़ान को रद्द नहीं किया गया है। उड़ानों के रद्द होने से जहां यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं प्रशासन को भी लाखों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ रहा है। यूरोप के कई हिस्सों में तापमान शून्य से 30 डिग्री नीचे पहुंच गया है। लंदन में बर्फबारी के चलते 10 सेमी बर्फ की चादर बिछ गई है। दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय यात्री हवाईअड्डे हीथ्रो के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नारमंद बोईविन ने कहा है कि बर्फबारी के कारण करीब 1,200 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। एम्सटर्डम और रोम से लंदन आने वाली उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। उन्होंने जल्द ही हवाईअड्डे का परिचालन सामान्य होने की उम्मीद जताई है।  भारी बर्फबारी के कारण कई लोगों को रात कारों में ही गुजारनी पड़ी। उधर, स्कॉटलैंड और वेल्स के कुछ क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। लंदन की सड़कों पर करीब 10,000 टन से अधिक बर्फ जमा हो गई। सड़क की बर्फ को साफ करने के लिए स्टैनस्टेड हवाईअड्डे के मार्ग को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि यूरोप में ठंड के कारण 250 से अधिक लोगों की मौत हुई है। वहीं यूक्रेन में तो ठंड से अब तक 122 लोग जान गंवा चुके हैं।

Inline article positioning by Inline Module.