पोर्ट सईद (मिस्र)। भूमध्य सागर के तट पर स्थित मिस्र के पोर्ट सईद में बुधवार को एक फुटबाल मैच के दौरान दोनों टीमों के समर्थकों के बीच भड़की ङ्क्षहसा में कम से कम ७४ लोग मारे गए जबकि १००० अन्य घायल हो गए।
मैच स्थानीय क्लब अल मसरी और मिस्र के सबसे सफल क्लब काहिरा से अल आहली के बीच खेला गया जिसमें अल मसरी ने सनसनीखेज प्रदर्शन करते हुए ३-१ से जीत दर्ज की। मैच समाप्त होने के बाद अल मसरी के समर्थक मैदान में घुस गए उन्होंने जमकर उत्पात मचाया।
इन समर्थकों ने पथराव किया, पटाखे चलाए और बोतलें फेंकी जिससे कई दर्शकों और खिलाडिय़ों को चोट पहुंची। मिस्र के खेल इतिहास में यह सबसे दर्दनाक घटना है।
इस घटना से गुस्साए राजनीतिज्ञों ने देश की सैन्य सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि मैच के दौरान सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए गए थे। शाम को शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसारा रहा और सेना या पुलिस का कोई भी अधिकारी कहीं नजर नहीं आया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पोर्ट सईद से लौट रहे घायल प्रशंसकों से मिलकर हजारों लोगों ने काहिरा ट्रेन स्ट्रेशन पर नारेबाजी की। सेना ने इस हमले की जांच के आदेश जारी कर देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
Inline article positioning by Inline Module.


