PRATAHKAL GROUP:- 3 STATES - 6 EDITIONS :- UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-UDAIPUR SAYANKAL

Back समाचार राष्ट्रीय

राष्ट्रीय

अन्ना हजारे ने फिर से भरी हुंकार

  • PDF

महीनों बाद अन्ना हजारे आज बुधवार को दिल्ली आए और आते ही उन्होंने हुंकार भरी. अन्ना हजारे ने कहा ‘बीमारी की वजह से उन्हें कुछ दिन आराम करना पड़ा लेकिन लोगों ने समझ लिया कि आंदोलन खत्म हो गया है.’

समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा लेकिन अब मैं ठीक हो गया हूं. देशभर के दौरे करुंगा. आंदोलन और तेज होगा.'

अन्ना हजारे ने दिल्ली में होने वाली आज की बैठक के बाद कहाकि टीम फिर से देशभर में घूम कर लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागृत करेगी.

अन्ना हजारे ने कहाकि राजनीतिक दल भ्रष्ट और गुंडों का साथ देते हैं, ये ठीक नहीं है.

किंगफिशर को सख्त निर्देश

  • PDF

नई दिल्ली। डीजीसीए ने किंगफिशर अधिकारियों को तलब कर उन्हें सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीजीसीए ने कंपनी को सेवा बहाल न कर पाने की सूरत में सभी यात्रियों को तुरंत रिफंड करने का निर्देश दिया है। डीजीसीए ने साफ किया है कि रिफंड के तौर पर कंपनी को काउंटर से ही तुरंत कैश देकर यात्रियों को रिफंड देना होगा।
डीजीसीए ने किंगफिशर कर्मियों को तनख्वाह की बकाया राशि भी तुरंत अदा करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि किंगफिशर कर्मियों को दिसंबर से तनख्वाह नहीं मिली है। डीजीसीए ने कहा कि किंगफिशर के जमीन पर मौजूद सभी विमानों की जांच की जाएगी। इससे पूर्व किंगफिशर एयरलाइन्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने डीजीसीए से मुलाकात की और उड़ानें सुव्यवस्थित करने की योजना तथा अपनी वित्तीय मुश्किलों के बारे में बताया। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के प्रमुख ईके भारत भूषण से मुलाकात से पहले किंगफिशर के मुख्य कार्यकारी संजय अग्रवाल ने कहा था कि नियामक के हर सवाल का जवाब वह देंगे। विमानन कंपनी ने मंगलवार को  और उड़ानें रद्द कीं।

'गांधी परिवार की शह पर आयोग की अवमानना'

  • PDF

नई दिल्ली। लालकृष्ण आडवाणी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके नेताओं ने पूर्व में कभी किसी चुनाव का इतना अधिक सांप्रदायीकरण नहीं किया जितना कि इन दिनों चल रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का किया है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस की इस मुहिम का प्रियंका गांधी सहित गांधी परिवार समर्थन कर रहा है।
आडवाणी ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनावों का सांप्रदायीकरण करने की मुहिम की शुरूआत कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने की और इसमें चुनाव आयोग की इस हद तक अवमानना की कि इस संवैधानिक इकाई को राष्ट्रपति से गुहार लगानी पड़ी। उन्होंने नेहरू गांधी परिवार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए संदेह जताया कि संवैधानिक संस्था की अवमानना कांग्रेस के चुनाव प्रबंधकों के पूर्व नियोजित षडयंत्र का हिस्सा है। भाजपा नेता ने कहा कि यह गौर करने वाली बात है कि खुर्शीद की बातों से पार्टी ने औपचारिक रूप से अपने को अलग कर लिया जबकि गांधी परिवार ने ऐसा नहीं किया। परिवार की सबसे युवा प्रचारक प्रियंका ने तो कानून मंत्री का गर्मजोशी से समर्थन किया।

१४ करोड़ के आभूषण चोरी

  • PDF

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरपुर शहर में आभूषणों की एक दुकान से चोरो ने आज १४ करोड़ रूपए मूल्य के सोने के आभूषण और हीरे चुरा लिए।
यहां पुलिस मुख्यालय में प्राप्त खबरों में बताया गया है कि चोर आभूषणों के इस मशहूर बहुमंजिला शोरूम ''अलुक्कासÓÓ के प्रथम तल पर सेंध लगाकर भीतर घुसे और सोने और हीरों के आभूषण चुरा ले गए।

उन्होंने दीवारों में छेद करने के लिए वेल्डिंग मशीनों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने प्रांरभिक जांच के आधार पर बताया कि चोरों के गिरोह ने ४० किलो सोने और एक किलो हीरे के आभूषण चुराए। चोरी किए गए स्वर्ण-हीरक आभूषणों का मूल्य १४ करोड़ रूपए से अधिक है। अपराध के तौर-तरीकों को देखते हुए पुलिस को लगता है कि इस घटना में चार-पांच अपराधी शामिल रहे होंगे।

यूं हुआ एंटनी और सेना प्रमख का आमना सामना

  • PDF

नई दिल्ली। उम्र के विवाद का उच्चतम न्यायालय में पटाक्षेप होने के बाद जब सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह का आज रक्षा मंत्री ए के एंटनी से आमना सामना हुआ तो दोनों ने हल्केफुल्के क्षणों में बीते दिनों के तनावों को ठहाकों के साथ हवा में उड़ा दिया लेकिन एंटनी अपने सधे हुए अंदाज में चुटकी लेना भी नहीं भूले। रक्षा मंत्रालय में एंटनी के सम्मेलन कक्ष में आज सश बलों के अस्पतालों को Ÿोष्ठता पुरस्कार दिए जाने का मौका था और ऐसे में जनरल सिंह और एंटनी की रूबरू मुलाकात हुई। न्यायालय में १० फरवरी को सेना प्रमुख अपनी उम्र के विवाद की याचिका वापस लेने के दो दिन बाद ब्रिटेन की यात्रा पर हफ्ते भर के लिए रवाना हो गए थे। सम्मेलन कक्ष में मौजूद साउथ ब्लाक के सूत्रों ने बताया कि जनरल सिंह और एंटनी मुस्कुराहट के साथ गर्मजोशी से मिले। कहते हैं एंटनी ने सेना प्रमुख से कहा, आप लंदन थोड़ा मानसिक तनाव के साथ गए थे। उम्मीद है अब आपका तनाव खत्म हो गया होगा। सेना प्रमुख ने जोरदार ठहाके के साथ इस टिप्पणी को स्वीकार किया।