PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back समाचार व्यापार मल्टी लेवल कम्पनी आरसीएम पर छापा

मल्टी लेवल कम्पनी आरसीएम पर छापा

  • PDF
  • Prev
  • 1 of 2
  • Next

हजारों सदस्यों में हड़कम्प भीलवाड़ा। देश भर में मल्टीलेवल कम्पनी के रूप में विख्यात आर.सी.एम. के भीलवाड़ा मुख्यालय के साथ ही चार स्थानों पर पुलिस ने छापा डाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार त्रिलोकचन्द छाबड़ा की आर.सी.एम. कम्पनी के पुर रोड़ स्थित मुख्यालय, रीको मण्डपिया ग्रोथ सेन्टर, औद्योगिक क्षेत्र प्रतापनगर स्थित फैक्ट्री, गोदामों पर भी पुलिस ने छापा मारा है। इन सभी स्थानों पर जांच जारी है।

इस कम्पनी पर छापे से देश के लाखों सदस्यों मेें हड़कम्प मच गया है। इसी तरह सहायक पुलिस अधीक्षक राहूल कोटोकी के नेतृत्व में सर्किट हाऊस के पास सर्वोदय ऑन लाईन बिजनेस गणेश मंदिर के पास स्काई वे तथा एस.के. प्लाजा में लक्ष्मी कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के कार्यालय पर छापा मारा है। जहां से एक दर्जन लोगों से पूछताछ की जा रही है। इन तीनों फर्मों पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप है। भीलवाड़ा में मल्टीलेवल  कम्पनियों का जाल पसरा हुआ है। अब तक की सबसे बड़ी कम्पनी अभिनव गोल्ड इन्टरनेशनल से शुरू हुई कार्रवाई थमती नजर नहीं आ रही है। गांधी नगर में स्टार गुड्स, अजमेर रोड़ पर एस.बी.एन., मंथन प्रमोटर्स, टयूवेल साईन मार्केटिंग पर छापे डाले जा चुके हैं। एक के बाद एक मल्टीलेवल कम्पनियों पर छापों में पुलिस को काफी सफलता भी हाथ लगी है। लेकिन अब तक की सबसे बड़ी अभिनव गोल्ड कम्पनी पर ताले पड़ जाने के बावजूद कोई संचालक पकड़ा नहीं जा सका है।

Inline article positioning by Inline Module.