PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back समाचार व्यापार इस साल 20 से 30 फीसदी महंगा पड़ेगा मोबाइल कॉल

इस साल 20 से 30 फीसदी महंगा पड़ेगा मोबाइल कॉल

  • PDF


नई दिल्ली। इस साल आपका मोबाइल बिल 20 से 30 फीसदी तक बढ़ सकता है। सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां नुकसान कम करने और रेवेन्यू बढ़ाने के लिए कॉल रेट बढ़ाने जा रही हैं। इससे पहले जुलाई 2011 में कॉल रेट 20 फीसदी बढ़े थे।
वोडाफोन ने हाल में दिल्ली के पोस्ट-पेड ग्राहकों के लिए कॉल रेट करीब 20 त्न बढ़ाए थे। वो दूसरे सर्कल में भी ऐसा ही करने जा रही है। दूसरी कंपनियां भी ऐसा ही करेंगी। प्री-पेड कॉल रेट भी बढ़ सकते हैं। पोस्ट-पेड ग्राहकों को मार्च 2012 के बाद कॉल महंगी पड़ेगी। ज्यादातर ग्राहकों के लिए कॉल रेट करीब 60 पैसे प्रति मिनट है। ये 72 पैसे प्रति मिनट हो सकता है। इस साल एसटीडी और लैंडलाइन पर होने वाली कॉल की दर 30 फीसदी बढ़कर 90 पैसे प्रति मिनट हो सकती है।

Inline article positioning by Inline Module.