PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back समाचार व्यापार अब 1000 रुपए में मिलेगा आकाश टेबलेट

अब 1000 रुपए में मिलेगा आकाश टेबलेट

  • PDF


मुंबई। बहुचर्चित आकाश टेबलेट कंप्यूटर अब एक हजार रुपए में मिलेगा जबकि इसकी कीमत 2500 रुपए रखी गई है। महाराष्ट्र सरकार ने एक ऐसी योजना बनाई है कि यह टेबलेट छात्रों को सिर्फ 1,000 रुपए में मिल सकेगा। महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ कॉलेज ऐंड यूनिवर्सिटी डेवलपमेंट के डायरेक्टर राजपाल हांडे ने सभी कॉलेजों और विभागों को सर्कुलर भेजा है कि वे आकाश टेबलेट की अपनी मांग भेजें। उनकी मांग आने के बाद वे उन्हें आधी कीमत पर टेबलेट कंप्यूटर देंगे, यानी 50 प्रतिशत छूट। महाराष्ट्र सरकार छात्रों को यह छूट देगी। इसके अलावा छात्रों को ऑनलाइन अपने कोर्सेज की पढ़ाई के विषय पाने की सुविधा होगी। छात्रों को कहा गया है कि वे भी टेबलेट की मांग सीधे सरकार को भेज सकते हैं।

Inline article positioning by Inline Module.