PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back समाचार व्यापार सोने-चांदी में भारी गिरावट

सोने-चांदी में भारी गिरावट

  • PDF
  • Prev
  • 1 of 2
  • Next

नई दिल्लीः अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के दबाव में आज यहां बहुमूल्य धातुओं के दामों में आज जबर्दस्त गिरावट आई। दोनों ही धातुएं बुरी तरह लुढ़क गईं।

राजधानी दिल्ली में हाजिर बाज़ार में सोना 800 रुपए प्रति दस ग्राम गिरकर 28,140 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया और दो महीनों के न्यूनतम पर जा पहुंचा। बाज़ार में बिकवाली का दबाव था और स्टॉकिस्टों ने जबर्दस्त बिकवाली की। 5 अक्टूबर को सोने में 835 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई थी।

अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में सोना 54.40 डॉलर प्रति औंस गिरकर 1,576.50 डॉलर पर जा पहुंचा जिसका असर यहां भी पड़ा। इतना ही नहीं शादियों के सीजन की समाप्ति के कारण भी खरीदार गायब हैं।



चांदी में 3200 रुपए प्रति किलो की अभूतपूर्व गिरावट आई और वह 52,600 रुपए प्रति किलो पर जा पहुंची। कारोबारियों ने चांदी बड़े पैमाने पर बेची। औद्योगिक इकाइयों ने भी इसमें भारी बिकवाली की।

एमसीएक्स में सुबह से गिरावट

सोने में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। एमसीएक्स वायदा पर सोना 416 लुढ़क कर 27,767 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है ओलमोंडज कमोडिटी के एवीपी अजय जैन के मुताबकि सोने में इस गिरावट की मुख्य वजह डॉलर इंडेक्स का तेज होना माना जा रहा है डॉलर के मुकाबले यूरोपीय मुद्रा भी कमोजर पड़ी है।

अजय जैन के मुताबिक निवेशक सोने से पैसा निकालकर डॉलर मे निवेश कर रहे हैं। जिससे डॉलर इंडेक्स ऊपर चढ़ता जा रहा है निवेशकों को फिलहाल सोने में खरीदारी से बचने की सलाह दी जा रही है। सोने में 1000 रुपए की गिरावट और आ सकती है। साथ ही साल खत्म होने के समय भी कंपनियां सोने में प्रॉफिट बुकिंग करती हैं। जिससे सोने के भाव और कमजोर पड़ रहे हैं।

पिछले एक हफ्ते के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 100 डॉलर नीचे आ चुका है। नायमेक्स पर सोना 7.15 डॉलर नीचे आकर 1567.66 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

Inline article positioning by Inline Module.