PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back समाचार चुनावी हलचल 'इंडिया शाइनिंग' चोरी का नारा: राहुल

'इंडिया शाइनिंग' चोरी का नारा: राहुल

  • PDF
  • Prev
  • 1 of 2
  • Next

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा पर टेलीविजन से 'इंडिया शाइनिंग' का नारा चुराने का आरोप लगाया है. कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने जनता के बीच गए बगैर टेलीविजन से 'इंडिया शाइनिंग' का नारा चुराया था.

राहुल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने 2004 में गांवों में गए बिना और लोगों से मिले बिना नारा दे दिया 'इंडिया शाइनिंग' यानी भारत चमक रहा है.

उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने एसी कमरों में बैठकर यह नारा देने वालों को नकार दिया और कहा कि हम आम आदमी की बात करने वाली कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के एक बड़े नेता ने यह नारा टीवी में सूट का विज्ञापन देखकर वहां से चुराया था.

कांग्रेस पार्टी के नारे टीवी से चुराए हुए नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच के होते हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी गरीबों की सुनती है और गरीबों की बात करती है.


राहुल ने कहा कि अगर भाजपा के लोग गरीबों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते और जमीनी हकीकत को समझ्झते तो 'इंडिया शाइनिंग' जैसा नारा देने में उन्हें शर्म जरूर आती.

मुलायम ने पांच साल से गांव नहीं देखा
राहुल ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मायावती और मुलायम सिंह ने पिछले पांच साल से कोई गांव नहीं देखा है. किसी गरीब से बात करके उसका दुख नहीं सुना, इसलिए इन्हें गरीबों के दर्द का अहसास नहीं है.

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पिछले 22 वर्षों से ये दोनों नेता केवल जनता से झूठे वादे कर उसे छलते आ रहे हैं. मायावती और मुलायम सिंह तीन-चार बार मुख्यमंत्री बने लेकिन उस समय इन्होंने कुछ नहीं किया और अब चुनाव के समय बड़े-बड़े विकास और बदलाव के वादे कर रहे हैं.

आसमान से लाएंगे मुलायम मुफ्त में बिजली

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के पास जाइए तो वादों की सूची मिलेगी. वह बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार हर चीज मुफ्त देने का वादा कर रहे हैं. हकीकत यह है कि राज्य में वर्षों से कोई नया बिजलीघर नहीं लगा है. उन्होंने सवाल किया कि कहां से देंगे वह लोगों को मुफ्त बिजली, क्या आसमान से लाएंगे?

उन्होंने कहा कि हम वायदे नहीं करते, बल्कि काम करके दिखाते हैं. कांग्रेस बदलाव लाने वाली पार्टी है जो समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति को साथ लेकर चलती है.

लोगों से उत्तर प्रदेश में बदलाव लाने की अपील करते हुए राहुल ने कहा कि हमें पांच साल दीजिए, हम पिछले 22 साल से ठप्प पड़े विकास को शुरू करके कांग्रेस शासित अन्य राज्यों की तरह यहां भी खुशहाली और प्रगति लाएंगे.

Inline article positioning by Inline Module.