मुंबई। मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने नौ सीटों पर जीत और ११ सीटों पर दूसर स्थान पर रह कर राजनीतिक विशेषज्ञों को चौंका दिया। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मुसलमानों का मत कांग्रेस से बिछुडऩे और सपा को समर्थन मिलने के कारण ऐसा हुआ। मुसलमान समाज के नेताओं और विद्वानों का मानना है कांग्रेस में आपसी कलह के कारण मुसलमानों का मत सपा की ओर झुक गया। इसके साथ ही मुसलमानों ने अन्य पाॢटयों को भी मतदान किया है। मुसलमानों ने शिवसेना, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और पाॢटयों समेत गिरोहबाज से राजनीतिज्ञ बने अरूण गवली को भी समर्थन दिया।
सपा नेताओं के अनुसार उनकी पार्टी ने कांग्रेस के २१ उम्मीदवारों को हराने का कारण बनी है यदि कांग्रेस सपा को साथ में लेकर चुनाव लड़ती तो परिणाम कुछ और होता।
सपा की ओर से चुने गये रईस शेख का मानना है कि यदि कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष मतों को विभाजित होने से रोकने में सच में गंभीर है तो उसे सपा को साथ में लेना होगा।
कांग्रेस के कारण सपा को 9 सीट
Inline article positioning by Inline Module.


