बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने का दावा कर रही कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री पद के लिये गठबंधन वाले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सचिव जयंत चौधरी का नाम सामने ला दिया। कांग्रेस सचिव और पार्टी के उत्तर प्रदेश मामले के प्रभारी परवेज हाशमी ने यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि चुनाव बाद उत्तर प्रदेश में पार्टी और रालोद गठबंधन की सरकार बनेगी और जयंत चौधरी मुख्यमंत्री हो सकते हैं। जयंत चौधरी मथुरा से सांसद है लेकिन मथुरा की कांठ सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद रालोद अध्यक्ष अजित ङ्क्षसह के पुत्र जयंत चौधरी भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं और यदि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी चाहेंगी तो वह मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
पार्टी ने चुनाव में अभी तक किसी के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी नहीं की है लेकिन हाशमी ने चौधरी का नाम आज सामने लाकर पार्टी में एक और बहस को जन्म दे दिया है।
जयंत को नोटिस जारी
मथुरा । निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के महासचिव जयंत चौधरी को कल अपराह्न तक जवाब देने का समय देते हुये चेतावनी भी दी है कि यदि जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी फिल्म अभिनेता विवेक ओबराय पर कार्रवाई के संकेत के बाद निर्वाचन आयोग ने आज राष्ट्रीय लोकदल महासचिव जयंत चौधरी और दो अन्य को चुनावी मंच से रूपया लुटाने के मामले को लेकर आज आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया। निर्वाचन आयोग ने मथुरा से सांसद तथा इस विधानसभा के लिये कांठ सीट से प्रत्याशी जयंत चौधरी को जवाब के लिये कल अपराह्न तक का समय दिया है गया है।
रिटॄनग अधिकारी रेखा एस.चौहान ने कहा कि चौधरी का जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। गोवर्धन विधानसभा सीट के लिये मोगर्रा गांव में कल सभा में मंच से रालोद प्रत्याशी मेघ ङ्क्षसह चौहान ने रूपये लुटाये थे ।
लुटाये गये रूपये कुछ मंच पर गिरे और कुछ मंच के नीचे १ सभी का वीडियो टेप देखने के बाद जयंत चौधरी और दो अन्य को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने इस बात का भी संकेत दिया (शेष पृष्ठ ८ पर)
कि रालोद प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने आये फिल्म अभिनेता विवेक ओबराय पर पत्रकारों के साथ झगडा करने के मामले में कार्रवाई हो सकती है ।


