PRATAHKAL GROUP:- 3 STATES - 6 EDITIONS :- UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-UDAIPUR SAYANKAL

Back समाचार

समाचार

'इंडिया शाइनिंग' चोरी का नारा: राहुल

  • PDF

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा पर टेलीविजन से 'इंडिया शाइनिंग' का नारा चुराने का आरोप लगाया है. कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने जनता के बीच गए बगैर टेलीविजन से 'इंडिया शाइनिंग' का नारा चुराया था.

राहुल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने 2004 में गांवों में गए बिना और लोगों से मिले बिना नारा दे दिया 'इंडिया शाइनिंग' यानी भारत चमक रहा है.

उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने एसी कमरों में बैठकर यह नारा देने वालों को नकार दिया और कहा कि हम आम आदमी की बात करने वाली कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे.

अन्ना हजारे ने फिर से भरी हुंकार

  • PDF

महीनों बाद अन्ना हजारे आज बुधवार को दिल्ली आए और आते ही उन्होंने हुंकार भरी. अन्ना हजारे ने कहा ‘बीमारी की वजह से उन्हें कुछ दिन आराम करना पड़ा लेकिन लोगों ने समझ लिया कि आंदोलन खत्म हो गया है.’

समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा लेकिन अब मैं ठीक हो गया हूं. देशभर के दौरे करुंगा. आंदोलन और तेज होगा.'

अन्ना हजारे ने दिल्ली में होने वाली आज की बैठक के बाद कहाकि टीम फिर से देशभर में घूम कर लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागृत करेगी.

अन्ना हजारे ने कहाकि राजनीतिक दल भ्रष्ट और गुंडों का साथ देते हैं, ये ठीक नहीं है.

जब इंसान से ज्यादा होंगे मोबाइल..

  • PDF

.
न्यूयार्क । एक अध्ययन के अनुसार 2016 तक दुनिया में मोबाइल से जुड़े उपकरणों (डिवाइस) की संख्या मनुष्यों से अधिक हो जाएगी।    अमेरिका की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी सिस्को सिस्टम्स ने एक अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला है। इस रपट में मोबाइल इंटरनेट, वीडियो, डेटा तथा स्मार्टफोन के विकास की समीक्षा की गई। इसमें अनुमान लगाया गया है कि 2016 में दुनिया में दस अरब से अधिक मोबाइल से जुड़े डिवाइस होंगे, जबकि संयुक्त राष्ट्र के अनुसार तब तक दुनिया की कुल जनसंख्या 7.3 अरब होगी।   
सिस्को के उपाध्यक्ष (उत्पाद) सूरज शेट्टी ने कहा कि 2016 तक मोबाइल उपयोक्ताओं का 60 प्रतिशत हिस्सा (दुनिया भर में तीन अरब लोग) गीगा बाइट क्लब में होंगे। इस क्लब के लोग हर महीने एक गीगाबाइट मोबाइल डेटा ट्रेफिक पैदा कर रहे होंगे।

किंगफिशर को सख्त निर्देश

  • PDF

नई दिल्ली। डीजीसीए ने किंगफिशर अधिकारियों को तलब कर उन्हें सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीजीसीए ने कंपनी को सेवा बहाल न कर पाने की सूरत में सभी यात्रियों को तुरंत रिफंड करने का निर्देश दिया है। डीजीसीए ने साफ किया है कि रिफंड के तौर पर कंपनी को काउंटर से ही तुरंत कैश देकर यात्रियों को रिफंड देना होगा।
डीजीसीए ने किंगफिशर कर्मियों को तनख्वाह की बकाया राशि भी तुरंत अदा करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि किंगफिशर कर्मियों को दिसंबर से तनख्वाह नहीं मिली है। डीजीसीए ने कहा कि किंगफिशर के जमीन पर मौजूद सभी विमानों की जांच की जाएगी। इससे पूर्व किंगफिशर एयरलाइन्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने डीजीसीए से मुलाकात की और उड़ानें सुव्यवस्थित करने की योजना तथा अपनी वित्तीय मुश्किलों के बारे में बताया। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के प्रमुख ईके भारत भूषण से मुलाकात से पहले किंगफिशर के मुख्य कार्यकारी संजय अग्रवाल ने कहा था कि नियामक के हर सवाल का जवाब वह देंगे। विमानन कंपनी ने मंगलवार को  और उड़ानें रद्द कीं।