लंदन । पॉपस्टार लेडी गागा अपने वल्र्ड टूर बॉर्न दिस वे बॉल वर्ल्ड के लिए टॉपलेस हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, टूर के प्रचार की एक तस्वीर में गागा ने खुद को पारदर्शी प्लास्टिक की एक चादर से ढक रखा है। हां, पैरों में बूट और सर पर हैट डालना वे नहीं भूली हैं।
25 साल की पॉप सनसनी ने इस हफ्ते अपने आने वाले विश्व दौरे के लिए कलाकृ तियां जारी की जिनमें वह भूतहे और बर्बर चेहरे में नजर आ रही हैं। गागा ने ट्वीट किया, द बॉर्न दिस वे दुनिया भर में 110 शो करेगी।



लंदन । हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री शेरोन स्टोन निर्देशक टोनी काय की फिल्म 'अटैचमेंटÓ में काम करेंगी। इसके साथ वह दोबारा सेक्सुअल थ्रिलर फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह एक विवाहिता महिला के किरदार में हैं जो एक छात्र के साथ एक रात गुजारती है।
रियलिटी शो की कलाकार किम करदाशियां ने अब पूरे सुरक्षा बंदोबस्त वाले नये घर में रहने का फैसला किया है.
सिंगर-एक्ट्रेस सेलेना गोम्ज कहती हैं कि उन्होंने अपने एक पूर्व पुरुष मित्र पर अपने जीवन का एक साल पूरी तरह से बर्बाद कर दिया।