PRATAHKAL GROUP:- 3 STATES - 6 EDITIONS :- UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-UDAIPUR SAYANKAL

Back मनोरंजन बॉलीवुड

बॉलीवुड

सैफ ने बिजनसमैन की नाक तोड़ी, केस दर्ज

  • PDF

मुंबई।। बॉलिवुड ऐक्टर सैफ अली खान मुश्किल में फंस गए हैं। उनके खिलाफ मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सैफ के खिलाफ धारा 325 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दो दोस्तों को सह-अभियुक्त बनाया गया है।

आरोप है कि सैफ ने साउथ अफ्रीका के भारतीय मूल के बिजनसमैन इकबाल एम. शर्मा नाम के शख्स के साथ मारपीट की है और उसी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। खबरों के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात की है। आरोप है कि सैफ ने इकबाल की नाक पर घूंसा मारा। कोलाबा के ताज होटेल के वसाबी रेस्तरां में सैफ की झड़प हुई और इस दौरान वह बहुत जोर-जोर से बोल रहे थे। उन्हें धीरे से बात करने के लिए कहा गया।

मिल गया अभि-ऐश की बिटिया को नाम, अमिताभ करेंगे खुलासा!

  • PDF


मुंबई । तीन महीनों के बाद आखिरकार अभिषेक और ऐश्वर्या की बिटिया को नाम मिल गया है । बेटी बी के नाम की शुरुआत अ और आ अक्षर से होती है मगर अभी भी इस नाम को सार्वजनिक नहीं किया है ।
हाल ही में एक इवेंट में अभिषेक ने भी बिटिया के लिए उचित नाम खोज लेने की पुष्टि कर दी और कहा, हाँ यह सच है हमने नाम खोज लिया और हम जल्द यह सबको बता देंगे । लेकिन अगर उसकी तस्वीरें जारी करने की बात पूछेंगे तो मैं केवल इतना ही कहूंगा कि अगर लोग उसे कहीं आते जाते देख लें देख तो कोई बात नहीं मगर तस्वीर जारी करना मुझे ठीक नहीं लगता । अभिषेक ने यह भी कहा कि हम नामकरण जैसी सेरेमनी में विश्वास नहीं करते इसलिए ऐसा कोई आयोजन घर में करने की योजना नहीं है । पहले ख़बरें आ रही थी कि बच्च्हन परिवार ने बेटी बी का नाम आलिया रखा है मगर अभिषेक ने इसका भी खंडन किया । सुनने में आ रहा है कि फि ़लहाल सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन यहां से डिस्चार्ज होने के बाद अपनी पोती का नाम सार्वजनिक करेंगे ।

साथ दिखेंगे इमरान-विद्या

  • PDF


मुंबई। अभिनेता इमरान हाशमी व अभिनेत्री विद्या बालन एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। द डर्टी पिक्चर के बाद अब रोमांच से भरी हास्यप्रधान फिल्म घनचक्कर में दोनों सितारे साथ दिखेंगे।
यूटीवी मोशन पिक्चर्स की इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होने की उम्मीद है। राजकुमार गुप्ता इसका निर्देशन करेंगे। विद्या पहले भी राजकुमार के साथ नो वन किल्ड जेसिका में काम कर चुकी हैं। राजकुमार का दावा है कि घनचक्कर अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है।
उन्होंने कहा कि दोनों सितारों को साथ में पेश करने से पहले काफी सोचा गया। उन्होंने कहा कि एक निर्देशक के नाते आप हमेशा पहले से ही अपनी भूमिकाओं के लिए कलाकार सोच लेते हैं और यदि आपको समझौता नहीं करना पड़ा, तो आप आधी लड़ाई तो जीत ही लेते हैं। राजकुमार ने कहा कि मैं पहली बार इमरान के साथ काम करने जा रहा हूं। मुझे लगता है कि वह अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय करेंगे। दर्शक पहली बार उन्हें एक सनकी आदमी के रूप में देखेंगे। उन्होंने कहा कि मैं विद्या के साथ पहले काम कर चुका हूं। वह इस भूमिका के लिए निश्चित रूप से मेरी पहली पसंद थीं। मैं एकदम अलग शैली की फिल्म में उन्हें प्रस्तुत कर रहा हूं, जो बहुत खुशी की बात है।

शराबी अभिनेताओं को देख बच्चे बनते हैं शराबी

  • PDF


लंदन। एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि फिल्मों में नशे में धुत अभिनेताओं को देखकर बच्चे भी काफी कम उम्र में नशा करना शुरू कर सकते हैं।  कई विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक शोध में पाया गया कि कम उम्र के जिन नौजवानों में पर्दे पर अभिनेताओं को शराब पीते देखकर ही यह लत लगी है। उनके मुकाबले उनमें शराब की लत लगने की संभावनाएं ज्यादा पाई गईं जो फिल्में देखते हैं।
ब्रिटिश मेडिकल जर्नल ओपन में प्रकाशित शोध के शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया है कि अभिभावकों को इस बात पर नजर रखनी चाहिए कि उनके बच्चे किस तरह की फिल्में देखते हैं। उन्होंने फिल्मकारों से भी अपील की कि वह ठीक उसी तरह उन दृश्यों को फिल्मों से हटा दे जैसे कि उन्होंने धूम्रपान के दृश्यों को हटाया है।