PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back धर्म-दर्शन राशिफल 1 अक्टूबर 2011, शनिवार

1 अक्टूबर 2011, शनिवार

  • PDF

मेष :- आज का दिन नॉर्मल है। ऑफिस में बहुत ज्यादा काम होगा लेकिन आपकी सूझ - बूझ से जल्दी निपट जाएगा। मान सम्मान बढेगा। अच्छी पब्लिसिटी और इमेज निखरेगी। दोस्तों और नाते रिश्तेदारों से फोन पर बात होगी। अपने और अपने घरवालों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने का समय है।

वृष :- आज का दिन कल के दिन से काफी हद तक मिलता जुलता हो सकता है। उपयोगी तोहफा मिल सकता है। नया कॉन्टैक्ट भी मिल सकता हे लेकिन उस पर फौरन हामी भरने से पहले उसके तकनीकी पहलुओं पर गौर कर लें। पढ़ाई-लिखाई पर ज्यादा ध्यान देने से स्टूडेंटस को अच्छे नतीजे मिलेंगे। घर-परिवार की चिन्ताएं खत्म होंगी। बढ़ते खर्च पर लगाम लगाना जरूरी हो जाएगा।
मिथुन :- आज का दिन शांत रहेगा। किसी लेन-देन के जल्दी निपट जाने के कारण मन को शांति रहेगी। कोई व्यक्ति फालतू की टेंशन खड़ी करने की कोशिश करेगा लेकिन आपकी समझबूझ से परेशानियां हल हो जाएंगी। पैसा बचाने में कामयाब होंगे। रोमांटिक पार्टनर के साथ प्यार बढेगा। ऐसे लोगों से दूर रहें जिनमें उत्साह और कुछ कर दिखाने के जज्बे की कमी है। अपनी एनर्जी को किसी महत्वपूर्ण काम में लगाएं।

कर्क :- आज का दिन डिमांडिंग है। ऑफिस में बढ़ते काम के कारण घर वालों को अधिक समय दे पाने का कष्ट हो सकता है। पैसे आएंगे और परिवार की आय बढ़ेगी। सुख-साधन भी बढ़ेंगे। किसी कठिन काम को करने में अपने सीनियर की राय जरूर लें। स्वास्थ्य या सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। परिवार में शांति रहेगी। अपने डॉक्टर से अपने स्वास्थ्य के बारे में सलाह लें।

सिंह :- आज का दिन फायदेमंद है। बिजनेस में अच्छे आइडिया को हाथ से जाने दें। समय का सदुपयोग हो जायेगा। सही तरीकों से धन का बचाव करें। कुछ स्टूडेंटस को पढ़ाई-लिखाई के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। लेकिन ज्यादा मेहनत उनके भविष्य को संवारने में मदद करेगी। किसी सूचना से थोडी देर के लिए परेशान रहेंगे। लेकिन बाद में सभी शंकायें मिट जायेंगी।



कन्या :- काफी दिनों के बाद आज दोपहर तक बिजनेस में कोई नई डील फाइनल कर सकेंगे। छोटी-मोटी यात्रा पार्टी आदि के मौके भी आयेंगे। खानपान के मामलों में जरा सावधानी बरतने की जरूरत है। भारी भोजन से जहां तक हो सके बचने की कोशिश करें। सीनियर्स के साथ चल रही टेंशन का अन्त शाम तक हो सकता है। अपने प्रेमी के साथ जरूरत से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। उनके दिल की सभी शंकाएं मिटनी चाहिए।

तुला :- आज का दिन काफी सेंसिटिव है। ऑफिस में अपने जूनियर्स के साथ गरम होने से काम नहीं बनेगा। काम के बोझ को कम करने में टीमवर्क काम आयेगा। किसी लम्बे प्रॉजेक्ट पर हामी भरने से पहले उसके कानूनी पक्षों की अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। दिन का दूसरा भाग रिलैक्स करने में मदद करेगा। घर में अपने छोटों के व्यवहार से दिल खुश होगा और रात तक कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।

वृश्चिक :- आज का दिन चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। क्रिएटिव काम के होने में अभी थोड़ा समय और लग सकता है। दूसरों के साथ मिलकर कोई नया काम करने का मौका मिलेगा। व्यवहार में उदारता आयेगी। परेशानियां खत्म होने से मानसिक थकावट और टेंशन दूर होगी। लेकिन ज्यादा निश्चिंत होकर भी बैठें। बिजनेस के मामले में कई लाभ के मौके आएंगे उन मौकों को पहचानना सीखें।

धनु :- आज का दिन ठंडे दिमाग से सोचकर महत्वपूर्ण फैसले लेने का है। शादी के मामले में जल्दबाजी बरतें। किसी पुराने दोस्त से पुराने विवाद के मामले को सुलझाने में आपको नए नजरिए से सोचना होगा। दूसरों की मदद करने में आज आपको ज्यादा समय बीतेगा। दोस्तों के साथ मेल मुलाकात का प्लान कैंसल करना पड़ सकता है। घर परिवार के उन कामों को निपटाने की कोशिश करें। जिन्हें आप काफी लम्बे समय से टालते रहे हैं।

मकर :- आज का दिन फायदेमंद साबित होगा इसलिए कोशिश करते रहें। शरीर अस्वस्थ हो सकता है इसलिए खाने-पीने में सावधानी रखें। स्टूडेंटस को सलाह दी जाती है कि कुछ समय के लिए दोस्तों की महफिल लगाने की बजाए अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। आपकी आकर्षक पर्सनैलिटी के कारण लोग आपकी तरफ आकर्षित रहेंगे। शाम के समय घर पर बिताना अच्छा रहेगा।

कुंभ :- आज का दिन काफी व्यस्त रखेगा आपको। शेड्यूल कुछ ज्यादा ही बिजी कर देने वाला होगा लेकिन काम आसानी से होता चला जायेगा। स्टूडेंटस अपने समय फालतू कामों में लगाने की बजाए किसी क्रिएटिव काम में लगाएंगे तो फायदे में रहेंगे। अपने प्रेमी से अगर फोन पर बात कर लें तो आपका मामला जल्दी बन सकता है। ऑफिस में आए नए सदस्यों को अपनी कला दिखाने का मौका दें।

मीन :- आज का दिन शुभ है। किसी शुभ संदेश से मन को एनर्जी मिलेगी। घर के छोटे सदस्यों को पैसे की जरूरत होगी। इन्वेस्टमेंट पर भी ध्यान देने की जरूरत है। दूरदर्शिता बढ़ेगी। जरूरी बातों में चुप रहना उचित होगा। घरवाले या प्रेमी के साथ प्राइवेसी के कुछ पल शाम तक मिलेंगे लेकिन ध्यान रहे इस दौरान काम और ऑफिस की परेशानियों के बारे में बात करके अपना मूड खराब करें।

Inline article positioning by Inline Module.