PRATAHKAL GROUP:4 STATE -7 EDITIONS: RAJ.-MAHARASHTRA-DELHI-GUJRAT  PRATAHKAL-UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-AAJ KA SAYANKAL  DIVYA PRATAHKAL:SURAT

Back धर्म-दर्शन राशिफल 17-09-2011 भविष्य

17-09-2011 भविष्य

  • PDF

मेष :- कौटुम्बिक स्थिति में परिवर्तन होगा संचित कोष में वृद्धि होगी व्यय संबंधी समस्याएं रहेंगी लम्बे चौडे व्यापार आदि के संचालन के बाद भी खाली समय में आमोद प्रमोद का आनन्द लेना आपको अच्छा लगता है आपके करीबी मित्रों और शुभचिंतकों के बीच आपकी छवि बहुत लोकप्रिय है आपके बिना उनकी महफिल हमेशा अधूरी रहती है कुछ ऐसा ही आयोजन आपको प्रसन्नता से भर देगा जब किसी दावत पार्टी में आपका खुलकर स्वागत भी होगा और सम्मान भी

वृष :- व्यापार व्यवसाय में प्रगति के अवसर हैं धन पाने में विलम्ब होगा और आश्वासन मिलेंगे किसी अजनवी व्यक्ति से होने वाली मुलाकात फायदेमन्द साबित हो सकती है यदि कहीं पर आर्थिक लेन देन का मसला लम्बित पड़ा है तो उसका निराकरण आज हो जाना चाहिए दोपहर बाद आपकी जेब में कुछ ऐसा धन सकता है जिसके सहारे आप अपने रूके हुए काम निकाल सकते हैं घरेलू खर्च बढने से भी बजट गड़बड़ा सकता है कुछ आइटम अपने दायरे से बाहर निकालने होंगे
मिथुन :- पारिवारिक सुख में कमी होगी भाग्य से धन प्राप्ति होगी व्यय में बढ़ेतरी होगी आपकी दार्शनिक छवि सभी को आकर्षित करेगी आज आप बहुत अच्छे मूड में रहेंगे और किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपको अचंभित कर देगी दिन के पहले भाग में किसी अच्छे समाचार से कारोबार में तरक्की का संयोग बनेगा अपराहन के बाद दूर की यात्रा हो सकती है या फिर कहीं पर रात्रि कालीन मनोरंजन का कार्यक्रम तय हो सकता है यदि अकेले हैं तो अपने दिलबर को साथ ले जाना भूलें

कर्क :- अस्वस्थता के कार्यो में रूकावटें आएंगी संतान की ओर से चिन्तित रहेंगे परिवार में अव्यवस्था और विवाद होंगे आज आप अपने पारिवारिक व्यय को पूरा करने के फेवर में रहेंगे एकाएक सभी काम के सिलसिलेवार बन जाने से आपका मूड भी प्रफुल्लित रहेगा ओर इसी जोश में आप अपने दोस्तों के साथ कहीं लन्च या डीनर का आयोजन कर सकते हैं यदि आपके परिवार जन या सन्तान आदि का भाग्योदय समाचार आये या किसी मांगलिक घटना की सफलता का मामला हो तो फिर आपके लिए इससे बढकर अच्छा दिन कोई ओर नहीं हो सकता

सिंह :- सहयोगी की तलाश होगी दाम्पत्य संबंधों में मतभेद रहेंगे व्यय और मानसिक तनाव विशेष रहेगा यदि आप प्राइवेट सेक्टर से जुड़े हैं ओर जनसम्पर्क के कार्यो में रूचि लेते हैं तो कोई लाभदायी अनुबन्ध आपको मिल सकता है जमीन जायदाद और वाहन आवास की खरीद फरोख्त का सौदा आपकी मध्यस्थता में तय हो सकता है गलत आदमी के साथ उलझना ठीक नहीं क्योंकि कटुवार्ता और क्रोध का इजहार करना आपके लिए ठीक नहीं ऐसी बातें आपकी छवि को खराब कर सकती हैं बस शांत रहें



कन्या :- पूंजी निवेश में धन प्राप्ति होगी इष्ट मित्रों के आगमन के समाचार प्राप्त होंगे अधिक व्यस्तता के कारण हो सकता है आपकी थकान बढ गई हो और आज आप आराम के मूड में रहें यदि कोई प्रेरणादायक आइडिया दिमाग पर छाया है तो उसको तत्काल ही नोट कर डालें काफी कोशिश करके आप अपने व्यय को कम करना चाहते हैं परन्तु ऐसा सम्भव नहीं हो पा रहा है आज भी किसी अनावश्यक खर्च से आप लिपटे रहेंगे और अपनी प्रतिष्ठा के अनुकूल खर्च करना जरूरी हो जायेगा

तुला :- विरोधी कमजोर होंगे किये का परिणाम उन्हें भोगना पड़ेगा लोभ लालच विशेष बढ़ेगा आज के दिन प्रात : काल से ही आपका उत्साह भी बना रहेगा और बार बार अच्छा कार्य करने का अवसर भी मिलते रहेंगे यदि आप किसी परीक्षा इम्तहान या साक्षात्कार की तैयारी कर रहे हैं तो भी दिन अच्छा है बौद्धिक कार्यो में सफलता मिलेगी और किसी भी रूके हुए कार्य की सफलता से आगे का रास्ता भी साफ होगा

वृश्चिक :- वैचारिक मतभेद दाम्पत्य सुख में कमी रखेंगे संचय हितकर ओर बढत्रेातरी की तरफ उन्मुख रहेगा हो सकता है कोई नौकर चाकर या कर्मचारी आपके आदेश की अवहेलना करे और कार्यभार बढ जाने से आपको घबराहट हो जाये ऐसी स्थिति में कूटनीति से काम निकालना ही अच्छा रहेगा बाद में जब फुर्सत मिलेगी इस समस्या से भी निबट लिया जा सकता है फिलहाल अपने काम से काम रखने की जरूरत है किसी से ज्यादा विवाद मोल लेने की जरूरत नहीं

धनु :- कार्यक्षेत्र में स्थिति सुदृढ़ होगी धन पाने के उत्तम योग बनेंगे व्यस्तता बढ़ेगी जीवन साथी की अस्वस्थता सम्भावित है आज का दिन आपके लिए बेहतरीन परिणाम देने वाला होगा एक ओर जहां कुछ विशेष मनोकामना पूरी होगी वहां किसी प्रियजन से अकस्मात मुलाकात का हर्ष भी होगा किसी चिन्ताकारक स्थिति से भी सांयकाल तक छुटकारा मिलेगा और आगे के लिए किसी अच्छे काम की शुरूआत करने की प्रेरणा मिलेगी ईलाज या दवा आदि का खर्च बढ़ सकता है

मकर :- उष्णता से परेशान रहेंगे दूरवर्ती यात्रा की सम्भावना है मान प्रतिष्ठा तथा पदोन्नति पाने की संभावना है आज का दिन किसी स्थिर व्यापार के लिए अच्छा है किसी वाहन गाडी की खरीद हो सकती है या फिर सम्पत्ति के लेन देन की बातचीत को आगे बढाई जा सकती है कुछ लोग आपकी कोई वस्तु या मशीनरी को उधार मांगने के लिए सकते हैं इस पर आपका निर्णय कुछ कठोर होकर लेना ही अच्छा रहेगा अन्यथा आगे चलकर आप अटकलों के बीच फंस जायेंगे।

कुंभ :- जीवनसाथी से परेशानी होगी रूकावटें दूर होंगी विरोधी परेशान रहेंगे भाग्य के परिवर्तन उत्कर्ष में सहायक होंगे जीवन में कुछ मसले कभी कभी ऐसे भी आते हैें जहां पर लोग बहुत गम्भीर होकर चलना ही मुनासिब समझते हैं लेकिन आपके अन्दर कुछ ऐसा हुनर और सरलता मौजूद है जिससे वातावरण का तनाव गायब हो जाता है आपकी अनुपस्थिति का ऐहसास सबको होता है ऐसा ही कुछ आज आपके कार्यक्षेत्र में होगा जब आपके शामिल होने से सबके चेहरे खिल जोयंगे और एक भारी तनाव दूर हो जायेगा

मीन :- विरोधियों तथा स्वजनों की ओर से परेशानी होगी आज आपका सौभाग्य किसी भी दिशा की ओर मुड सकता है ओर आपको बैठे बिठाये किसी नायाब तौहफे से सम्मानित कर सकता है रूहानी ताकतों का प्रभाव महसूस किया जा सकता है ओर ऐसा लगेगा कि जैसे कोई ताकत आपकी मदद कर रही हो बाकी प्रपंचों और विवादों से दूर ही रहना उचित होगा निराशा से दूर ही रहें तो बेहतर होगा बन्धुजनों का सहयोग भी मिलता रहेगा

Inline article positioning by Inline Module.