मेष : आज का दिन आपको किसी पिछली घटना को बार बार याद दिलाकर उत्साह में कमी ला सकता है। यदि आपको आगे की तरफ जाना है , तो उन हदों को भी तोड़कर काम करने का साहस करना होगा जिनके कारण पहले आपको हार का मुंह देखना पड़ा। चाहे आपका घर हो या आपका कार्यस्थल सफलता हासिल करने के लिए ओरों के साथ स्वयं भी जुटना होगा। यदि आपका लक्ष्य हकीकत से दूर है , तो उसको पाने के लिए हर कीमत पर कोशिश करनी होगी।
वृष :- विशेष परिश्रम और पुरुषार्थ के बावजूद मायूसियां बनी रहेंगी। यदि आप अपनी आजीविका या नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हों या पदोन्नति प्राप्त करने की उम्मीद लगाए बैठे हों, तो आपको आज और अगले कुछ दिनों तक अनुशासन तथा कड़ी मेहनत करने की बात स्वीकार करनी होगी। कई बार आप अपने आपको ढीला छोड़ देते हैं या फिर किसी काम को उसके अंतिम छोर पर जाकर उम्मीद गवां देते हैं। सफलता के लिए ऐसी करतूत आपको आगे बढ़ने में मददगार साबित नहीं हो पाएगी।
मिथुन :- उन्नतिगामी प्रयासों पर आरंभिक कार्यवाही तत्काल ही करेंगे। इस वक्त आप अपनी जमा पूंजी और बैंक बैलेंस तथा शेयर फंड या निवेश के चक्कर में अधिक रहेंगे। यदि आप जोखिम भरे कामों से धन कमाना चाहते हैं तो यह उम्मीद आपको आगे चलकर बहुत अच्छा परिणाम नहीं देगी। आज के दिन बेहतर यही होगा कि आप जहां भी धन लगाएं। वहां पर सुरक्षा और समयबद्ध लाभ का आकलन हकीकत के अनुसार करें। जो लोग आपको उकसा रहे हैं वे अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं।
कर्क :- आज के दिन आपकी सोच और विचार शक्ति कुछ भौतिकवादी अधिक हो रही है। घर के अंदर जो सामान बेकार और फालतू पड़ा है, उसको ठीकठाक करने की बजाए आप कुछ नया सामान घर में लाने की तरकीब लड़ा रहे हैं। यह सब करने से पहले बेहतर यही होगा कि आप अपनी जेब का भी ख्याल रखें तथा घर के अंदर उपलब्ध स्पेस और स्थान पर भी नजर दौड़ाएं। कहीं ऐसा न हो आपका घर फालतू सामान का गोदाम बन जाए।
सिंह :- आज के दिन आपको अपनी जरूरत को पूरी करने के लिए कुछ नियमित आमदनी का भी ख्याल रखना होगा। अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार धन लाभ के साधन भी पैदा करने होंगे। आपकी जरूरत तभी पूरी हो सकती है जब आपके हाथ में उसके अनुसार रकम भी आती रहे। ग्रहों की कुछ ऐसी चाल चल रही है कि आगे चलकर आपके दैनिक खर्चे बढ़चढ़ कर होंगे। अब समय आ गया है कि आप इन सबका पूर्वानुमान लगाकर ही अपनी रणनीति तैयार करें।
कन्या :- अपने आपको सफल बनाने के लिए आपको मजबूत ईरादे और मेहनत के साथ कुछ ऐसी राह भी बनानी होगी जोकि असलियत और वास्तविक जिंदगी से नजदीक हो। आपके जीवन में चल रहे कुछ विवादास्पद मामले ऐसे हैं, जिन्हें इस वक्त सुलझा लेना जरूरी होगा। यदि आप आगे चलकर रात दिन भी इन पर खर्च कर दें, तो आपको तनाव से छुटकारा नहीं मिल पाएगा। इस समय आप सही तौर तरीके अपनाकर अपने बुरे वक्त को ठीकठाक कर सकते हैं।
तुला :- पिछले दिनों में आपने जो काम का बोझ अपने सिर पर लिया था, वह आज कुछ कम हो सकता है। दूसरों के द्वारा सहयोग नहीं मिलने के कारण दिनरात जुट कर आपने अपनी कमर भी सीधी नहीं की। आज के दिन जहां आप इन सबसे फुर्सत पाएंगे, वहां आराम करने के लिए भी एक सिग्नल मिल जाएगा। आपके स्वभाव के कुछ पहलू ऐसे हैं, जो दूसरों को गलतफहमी का शिकार बना सकते हैं। लेकिन आज इन सबका उत्तर देने में आप समर्थ रहेंगे।
वृश्चिक :- आज के दिन आप अपने रुके हुए काम को पूरा करने के लिए कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो कि अप्रत्याशित होंगे। दूसरों की तारीफ करके या अपने सहकर्मियों को खाने-पीने की दावत देकर आप जल्दी जल्दी अपने कार्यभार से मुक्त होने की कोशिश कर सकते हैं। युवा जातकों को प्रेम रोमांस और पार्टीबाजी में मौजमस्ती करने का अवसर भी सांयकाल तक मिल सकता है। वरिष्ठ जातक अपने घर परिवार और बच्चों के लिए कुछ उपहार खरीदकर धन्यवाद के पात्र बन सकते हैं।
धनु :- इस समय आपकी बौद्धिक और शारीरिक ऊर्जा शिखर पर है। यही नहीं आपने सफलता प्राप्त करने के लिए सही सीढ़ी या मार्ग का चुनाव भी कर रखा है। यदि आप अपनी इच्छा शक्ति प्रभाव प्रतिष्ठा और तौर तरीके का सही स्तर पर इस्तेमाल करेंगे, तो धन वृद्धि के अलावा आप ख्याति और यश के भी भागीदार हो सकते हैं। समय का जो दौर चल रहा है उसके बीच में आप अपने अलावा अपने मित्रों और परिजनों को भी शामिल करके मजबूत संगठन बना सकते हैं।
मकर :- बहुत कोशिश और चेष्टा के बावजूद आप अपने कामकाज को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं। दूसरे लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आपको अपनी छवि सुधारने और अपने कामकाज को बेहतर करने का हुनर भी सीखना चाहिए। विजय और मानप्रतिष्ठा कायम रखना आसान नहीं है। अगर इन सबके लिए कुदरत कोई मौका या साथ दे तो उस वक्त की नजाकत को समझना बुद्धिमानी होगी। कड़ी मेहनत के बाद ही उपलब्धि का सुख मिलता है।
कुंभ :- आज के दिन आपको अपनी आजीविका या व्यवसाय में छवि सुधारने की चिंता रहेगी। वैसे तो आप मेहनत करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन कभी कभी कुछ ऐसी गलती भी आप कर जाते हैं, जिसके कारण आसपास के लोगों में गलतफहमी पैदा हो जाती है। आपके मित्रों और शुभचिंतकों की एक लंबी सूची है। यदि आप चाहें तो आने वाले सप्ताह में उन सबको अपने साथ मेल-जोल बढाने के लिए कोई पार्टी या डिनर का आयोजन कर सकते हैं।
मीन :- आज के दिन आपको कुछ ऐसे लोगों की सलाह पर अमल करना होगा, जिससे आपको पारिवारिक जीवन या घर के सदस्यों की नाराजगी दूर हो जाए। हो सकता है आपके घर में कोई ऐसा भी सदस्य हो जिसको शिक्षा , रोजगार , या वैवाहिक संबंध बनाने में परेशानी आ रही हो। आपका समय अगर इन समस्याओं को दूर करने में नहीं लग पा रहा है तो आप उपेक्षा और नफरत के लिए भी तैयार हो जाएं। क्योंकि अपने भी अपने से ही खुश या नाराज रहते हैं।
22 अगस्त 2011, सोमवार
Inline article positioning by Inline Module.


