PRATAHKAL GROUP:- 3 STATES - 6 EDITIONS :- UDAIPUR - JAIPUR - MUMBAI - DELHI - JODHPUR-UDAIPUR SAYANKAL

Back धर्म-दर्शन राशिफल

राशिफल

21 फरवरी 2012, मंगलवार

  • PDF

मेष( Aries): किसी प्रकार का झंझट आर्थिक संकोच बढ़ा सकता है। आज मन की उलझनें सुलझ जाएगी। लेन-देन और बिजनस का सारा काम कल पर छोड़ दें रोमांस के मामले में पिछले घटनाक्रम से जुड़े हालात में सुधार होगा। स्टूडेंट्स का पढ़ाई-लिखाई में खूब मन लगेगा।

वृष( Taurus): किसी प्रकर से बिगड़ा हुआ कार्य सफल होगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज घर पर ही रहकर शांति से दिन बिताएं तो ज्यादा अच्छा महसूस करेंगे। एक दिन के कंप्लीट ब्रेक के बाद फ्रेश महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ शॉपिंग पर जाएंगे।

मिथुन( Gemini): किसी खास मसले पर विचार-विमर्श के बाद निर्णय लाभकारी होगा। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। आज का दिन आपके लिए एनर्जी से भरपूर है। नए वाहन का सौदा फायदेमंद हो सकता है। अपने रोमांस की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए यात्रा करेंगे।

13 फरवरी 2012, सोमवार

  • PDF

मेष( Aries): मामूली प्रयासों के बावजूद लाभ मार्ग प्रशस्त रहेगा। सहसा ही खुशी का समाचार मिलेगा। आज दिन की शुरुआत थोड़ी बेचैनी से होगी। जो काम आप करेंगे, वह इसी बेचैनी के चलते होगा। ऐसे में महसूस होगा कि आपने एक ही दिन में ढेर सारे लटके हुए काम निपटा लिए हैं। थोड़ा घूमना-फिरना पड़ सकता है। लेकिन इसके लिए अपना साथी चुनते वक्त कुछ सावधानी बरतें। कोई फैसला लेने में दिक्कत आए , तो घर के बुजुर्गों से सलाह लें।

वृष( Taurus): घर के सदस्यों के साथ बैर अथवा उच्चाधिकारियों से तनावपूर्ण संबंध समय-समय पर बनते ही रहेंगे। आज ऑफिस में साथियों का और घर में अपने से छोटे सदस्यों का सहयोग मिलेगा। बच्चों के करियर को लेकर हो रही चिंता आपको थोड़ी दौड़-भाग करा सकती है। प्रियजन से दूरी होने पर फोन या ईमेल के जरिए उसे मिटाना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। अगर इससे भी बात बने तो एक गिफ्ट भिजवा दीजिए। खान-पान में सावधानी बरतना जरूरी है।

04 फरवरी 2012, शनिवार

  • PDF

मेष (Aries ): आज सज्जनों का सहयोग प्राप्त करने में चेष्टाशील रहें। कार्य बनने में देर नहीं लगेगी। आज के दिन आपके मन में उत्साह और प्रसन्नता रहेगी। जो भी काम आप गम्भीरता से करेंगे उन सभी प्रयासों में सायंकाल तक सफलता मिल जाएगी। कुछ लोगों को चल और अचल सम्पत्ति का भी लाभ हो सकता है। शुभ समाचार मिलने से किसी गहरी चिन्ता का भी निवारण होगा। कामकाज और कारोबार में अच्छी प्रगति होने से धन लाभ के भी संकेत हैं।

वृष (Taurus): जातिगत संस्थाओं में मान-सम्मान होगा छिटपुट लाभ भी मिलेगा। लाभदायक समय के बावजूद आपकी मन की परेशानी आज के दिन बदस्तूर जारी रहेगी। अपनी चिंताओं का समाधान करने के लिए आप कोई तीसरा रास्ता भी अपनाने की सोच सकते हैं। लेकिन यह भी ध्यान रहे कि ऐसे प्रयासों में आपको असफलता भी मिल सकती है। यह एक सुखद बात है कि आपके परिजन और नजदीकी दोस्त आपके लिए सहायता के द्वार खोल सकते हैं। कारोबार और लाभ मार्ग में कुछ रूकावट के बाद सफलता मिल सकती है।

24 दिसंबर 2011, शनिवार

  • PDF

मेष( Aries): किसी खास शख्स से ज्यादा उम्मीद लगाने की जरूरत नहीं है। हो सकता है कि वह खरा उतरे और आपको निराशा हो। आज कोई पुराना दोस्त या जानकार आपको पुराना कर्ज लौटाने का वादा करेगा लेकिन हो सकता है कि वह अपने वादे को पूरा करे। आपको धीरज रखना होगा। आपकी सीक्रेट इच्छाएं शाम को पूरी हो सकती हैं। रोमांस के मामले में आज की शाम बेहतरीन है।

वृष( Taurus): आपके लिए आज का दिन संतोषजनक है। कोई नया काम या डील फाइनल करने की जल्दबाजी में आप नहीं रहेंगे। अपने क्रिएटिव आइडिया को कामयाब बनाने के लिए कहीं दूर की यात्रा करने का जो प्लान आपने बनाया है , वह पोस्टपोन हो सकता है। अगर ट्रिप पर निकलना पड़ भी जाए , तो जिससे मिलना है उससे अपॉइंटमेंट ले लें। नए लव अफेयर की शुरूआत की जा सकती है।

मिथुन( Gemini): आज का दिन आपके लिए काफी यूजफुल रहेगा। इन्वेस्टमेंट से उतना फायदा नहीं मिलेगा , जितना आप सोच रहे थे। ऐसे दोस्तों की सलाह ले लें , जो शेयरों के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं। कई ऐसे लोगों से मुलाकात होगी , जो आपको अच्छी सलाह देने के लिए आगे आएंगे। काम को जल्दी खत्म करके शाम को अपने जीवन साथी के लिए समय अवश्य निकाल लें।